Search

 
 
 

धनबाद : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जिम्मेदारी के साथ जुटें अधिकारी- संदीप सिंह

 

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के वरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

Dhanbad : लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह मंगलवार को धनबाद पहुंचे. जिला समाहरणालय सभागार में ज़िला निर्वचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा की उपस्थिति में उन्होंने विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी, ईआरओ व एईआरओ के साथ बैठक की. सभी अधिकारियों को चुनाव की तैयारी में जिम्मेदारी के साथ जुटने की सीख दी. साथ ही चार मार्च से शुरू प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा भी की. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने नियमावली में कई बदलाव किए् हैं. कई नए आईटी एप को विकसित किया है. इसलिए निर्वाचन नियमावली की पुस्तक को सभी अधिकारी ध्यान से पढ़ें.

चुनाव में सभी बूथ होंगे मॉडल 

इस बार लोकसभा चुनाव में सभी बूथ मॉडल बूथ होंगे. सभी बूथों पर पानी, जली, शौचालय, रैंप, शेड समेत सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी. पोस्टल बैलट में सीनियर सिटीजंस, दिव्यांगों आदि पर विशेष फोकस करते हुए 85 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरो के घर जाकर मतदान कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, प्रशिक्षण, स्वीप, ईवीएम कोषांग,वल्नरेबल व क्रिटिकल मतदान केंद्रों, वेब कास्टिंग, पेड न्यूज–फेक न्यूज, सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष चौकसी बरतने आदि पर चर्चा की. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-foundation-stone-of-300-bed-hospital-in-mahagama-ecl-will-cooperate/">गोड्डा

: महगामा में 300 बेड के अस्पताल का शिलान्यास, ईसीएल करेगी सहयोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही