Nirsa : निरसा (Nirsa) में पेयजल संकट से निजात के लिए 12 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ विकास कुमार राय की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों व पीएचईडी अधिकारियों की बैठक हुई. प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी ने पेयजल विभाग के अधिकारियों को जलमीनारों से सुबह-शाम नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. प्रखंड की निरसा उत्तर, निरसा मध्य, निरसा दक्षिण, भमाल, पिठाकियारी व हरियाजाम पंचायत में पीएचईडी की जल मीनार से कुछ दिन पहले तक दिन में एक बार और कभी-कभी दो दिन बाद जलापूर्ति हो रही थी. जनप्रतिनिधियों ने इस चिंता जताते हुए इस परिपाटी को बदलने की मांग की. साथ ही प्रखंड में मिनी जल मीनारों की सूची व उनकी स्थिति की जानकारी 2 दिनों के अंदर प्रखंड कार्यालय व मुखिया को उपलब्ध कराने को कहा गया. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं होगा तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बैठक में मुखिया दिनेश सिंह, रीता देवी, रिंकू देवी, जूही कुमारी,पंसस चुन्नी देवी, अमन चौरसिया जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू समेत पंचायत समिति सदस्य, जिप सदस्य व पीएचईडी के अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-retired-teacher-of-bit-sindri-prof-farewell-to-krishna-murari/">धनबाद
: बीआईटी सिंदरी के रिटायर शिक्षक प्रो. कृष्ण मुरारी को दी विदाई [wpse_comments_template]
धनबाद : निरसा क्षेत्र में सुबह-शाम जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी- प्रखंड प्रमुख

Leave a Comment