Search

धनबाद : जनता का काम नहीं करने वाले अधिकारी नपेंगे : सीएम हेमंत

Nirsa : झामुमो धनबाद जिला कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मिलकर ज्ञापन सौंपा. मौके पर मुख्यमंत्री ने जिला कमिटी के सदस्यों से विचार-विमर्श कर पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं. प्रखंड से लेकर जिलास्तर तक के प्रशासनिक अधिकारी से मिलकर जनसमस्याओं का निदान कराएं. अगर कोई सरकारी पदाधिकारी जनता के कार्य में कोताही बरते तो उसकी लिखित शिकायत संबंधित विभाग से करें, हमारी सब पर नजर है। जो काम नहीं करेगा उस पर कार्रवाई होगी. जिला अध्यक्ष लखी सोरेन व जिला सह सचिव तपन कुमार तिवारी ने निरसा व केलियासोल प्रखंड के मुखिया के आवेदित पत्र पर चर्चा करते हुए बारबेंदीया पुल के पुनर्निर्माण की मांग की. जिला सचिव मन्नु आलम ने गोबिंदपुर के जंगलपुर में हाईस्कूल व तीन सड़कें बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की. मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों के निष्पादन का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, मन्नु आलम,  लखन प्रमाणिक, कालीचरण महतो, मुकेश सिंह, अजय वानी, समीर रवानी, एजाज अहमद, तपन कुमार तिवारी, फुलचंद किस्कू, मदन महतो, किशोर मुर्मू व आशीष पासवान शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668465&action=edit">धनबाद

: चासनाला में कोयला व्यवसायी प्रवीण राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp