Search

 
 
 

धनबाद : ईसीएल मुगमा जीएम कार्यालय सभागार में राजभाषा हिंदी गोष्ठी का आयोजन

 
अधिकारियों व कर्मियों से हिंदी भाषा को अपने कार्यशैली में इस्तेमाल करने की अपील
Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में मंगलवार 12 सितंबर को राजभाषा हिंदी गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में मुगमा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी व कर्मियों ने हिस्सा लिया. जीएम ने सभी को राजभाषा हिंदी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की शपथ दिलायी. जीएम कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार और ईसीएल के आलाधिकारियों के निर्देश पर राजभाषा हिंदी गोष्ठी का आयोजन किया गया. कहा कि ईसीएल के सभी अधिकारियों व कर्मियों से ज़्यादा से ज़्यादा हिंदी भाषा की अपनी कार्यशैली में इस्तेमाल करने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि हिंदी काफी समृद्ध भाषा है. इसके लिए ईसीएल निबंध लेखन, कविता लेखन जैसी प्रतियोगिता आयोजित कर रही है. ताकि ज़्यादा से ज़्यादा इसका इस्तेमाल किया जा सके. कार्यक्रम का संचालन एजीएम बाबूलाल पांडे ने किया. मौके पर काफी संख्या में ईसीएल के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dengue-and-malaria-can-prove-fatal-in-the-absence-of-proper-treatment-dr-umesh-kumar/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : डेंगू व मलेरिया समुचित इलाज के अभाव में साबित हो सकती है जानलेवा : डॉ. उमेश कुमार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही