Search

 
 
 

धनबाद :  बैठक कर रहे अधिकारी, सुधरने की बजाय हर घंटे कट रही बिजली

 
Dhanbad/Giridih/Bokaro : गर्मी के मौसम में शटडाउन नहीं लेने के मुद्दे पर 18 अप्रैल को जेबीवीएनएल और डीवीसी के अधिकारियों की बैठक धनबाद में सुबह 11 बजे शुरू हुई. परंतु बैठक के पहले डीवीसी ने सुबह छह बजे से 10 बजे तक शट डाउन लिया. इस पर अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप और डीवीसी के अधिकारियों के बीच झड़प भी हुई. डीवीसी ने आश्वासन दिया कि वह अब शटडाउन नहीं लेगा. लेकिन बैठक के बाद भी जिले में बिजली कटौती की स्थिति नहीं सुधरी. यही स्थिति गिरिडीह और बोकारो की भी है. धनबाद : जिले के शहरी इलाकों में 8-10 घंटे बिजली गुल रहती है. ग्रामीण इलाकों में मुश्किल से 10 घंटे बिजली मिल रही है. यहां भी प्रतिदिन 14-15 घंटे बिजली कटौती हो रही है. अधिकारी जेबीवीएनएल और डीवीसी की बैठक के बाद 19 अप्रैल से स्थिति में सुधार होने की बात कह रहे हैं. गिरिडीह : गिरिडीह जिले के शहरी इलाकों में 12 से 13 घंटे बिजली मिल रही है. ग्रामीण इलाकों में मात्रा 10-12 घंटे बिजली मिल रही है. यहां भी बिजली की स्थिति काफी खराब है. बोकारो : बोकारो जिले के शहरी इलाकों में बिजली की स्थिति थोड़ी अच्छी है. बीएसएल के इलाकों में पावर कट न के बराबर है. बाकी शहरी इलाकों में 5-6 घंटे बिजली कट रही है. नगर निगम क्षेत्र में आने वाले चास क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों में 8-9 घंटे बिजली कट रही है.

    निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने पर सरकार गंभीर

गर्मी आते ही मार्च की शुरुआत से ही झारखंड में बिजली की मांग 2000 मेगावाट से बढ़कर 2700 मेगावाट हो गई है. जेबीवीएनएल के पास 2200-2300 मेगावॉट बिजली उपलब्ध है. अब सरकार की पहल पर जेबीवीएनएल सेंट्रल पावर एक्सचेंज से 10 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदने की तैयारी कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही