Search

 
 
 

धनबाद : अधिकारी अपने आचरण से सरकार की छवि कर रहे खराब- अशोक शर्मा

 

प्राथमिकी वापस लेने के लिए धनबाद प्रेस क्लब ने दिया धरना

Dhanbad : एक दैनिक अखबार के प्रधान संपादक और रांची के स्थानीय संपादकों के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में धनबाद प्रेस क्लब की ओर से सोमवार को धरना दिया गया. गांधी सेवा सदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना में जिले के 100 से अधिक पत्रकारों ने हिस्सा लिया. प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि धरना राज्य के मनबढ़ू अधिकारियों के खिलाफ है. अधिकारी अपने आचरण से सरकार की छवि खराब कर रहे हैं. पत्रकार गणेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस को एक दागी व्यक्ति की शिकायत पर किसी संपादक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से पहले उसकी जांच करनी चाहिए थी. धनबाद प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजीव झा ने संपादकों के खिलाफ शिकायत अविलंब वापस लेने की मांग की. धरना को वरीय उपाध्यक्ष सुधीर सिन्हा, महासचिव गंगेश गुंजन, कोषाध्यक्ष मनोहर कुमार, शरद पांडेय, रविकांत झा, प्रकाश कुमार, प्रतीक पोपट, नवीन राय, नितीश चौरसिया, अमर कुमार, अशोक प्रमाणिक, महफूज आलम, सीथून मोदक, सुरेन्द्र यादव के साथ नारायण चंद मंडल, कतरास प्रेस क्लब अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान, रंजीत सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, श्रीकांत गिरी, अजय प्रसाद आदि ने संबोधित किया. मौके पर ग्रामीण पत्रकार संघ के अध्यक्ष एहसान फैज, बलराम दुबे, उमेश श्रीवास्तव, उमेश सिंह, ज्ञानदेव पांडेय, शंकर प्रसाद साव, प्रदीप कुमार वर्मा, जयदेव गुप्ता, अब्दुल हमीद अंसारी, नितेश मिश्रा, विक्की प्रसाद, सत्या राज, नीरज अंबष्ठ, वरुण,  आरएन चौरसिया, नीरज राउत आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gangster-prince-khan-demands-10-lakh-extortion-money-from-lottery-ticket-seller/">धनबाद

: गैंगस्टर प्रिंस खान ने लॉटरी टिकट विक्रेता से मांगी 10 लाख रंगदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही