Search

 
 
 

धनबाद : बंद खदान में चाल धंसने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी, मुहाने को बंद कराया

 

सोनारडीह की कोरीडीह कोलियरी की घटना, तस्करों पर पुलिस मेहरबान 

Katras/Barora : सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल की बंद पड़ी कोरीडीह तीन नंबर खदान में गुरुवार को अवैध खनन के दौरान चाल धंसने की खबर जंगल में आग की तरह फैली. कोयला तस्कर बंद खदान का मुहाना खोलकर कोयले की कटाई करवा रहे थे. इसी दौरान चाल धंसने की बात कही जा रही है. सूचना मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और सीआईएसएफ व सोनारडीह ओपी पुलिस की मौजूदगी में खोले गए दो मुहानों को डोजर से ओबी डाल कर बंद करवा दिया. लेकिन कोयला तस्करों द्वारा मुहाने के बाहर रखे गए अवैध कोयले को न तो बीसीसीएल के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया, न ही पुलिस व सीआईएसएफ ने कोयला जब्त करने में कोई दिलचस्पी दिखाई. बीसीसीएल अधिकारी, सीआईएसएफ व पुलिस अधिकारी तस्करों पर मेहरबान दिख रहे थे. कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आई वाश किया गया. स्थानीय लोगों की मानें तो यहां करीब एक महीने से अवैध मुहाना खोलकर कोयले की कटाई की जा रही है. खदान से कोयला निकालकर रात के अंधेरे में बड़ी गाड़ियों पर लोड कर तस्कर बाहर भेजते हैं. गुरुवार को कोयला कटाई के दौरान अचानक खदान के अंदर चल धंस गई. आनन-फानन में सभी मजदूरों को बाहर निकाल दिया गया. घटना की खबर धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गई. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-5-cyber-criminals-arrested-for-cheating-by-posing-as-bank-officers/">देवघर

: बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही