Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीवीसी मैथन के अधिकारियों ने चलाया सफाई अभियान

Maithan :  स्वच्छता पखवाड़ा के तहत डीवीसी मैथन में 29 मई सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया. अभियान की शुरुआत डीवीसी के मुख्य अभियंता संजीत कुमार सिन्हा ने की, जो मैथन पोस्ट ऑफिस चौक से कालीपहाड़ी मोड़ तक चलाया गया. श्री सिन्हा ने कहा कि सफाई हमारे दैनिक दिनचर्या का अंग है. सिर्फ अपने घर ही नहीं आसपास के परिवेश की भी सफाई पर ध्यान रखना जरूरी है. इससे पूरे समाज को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि सफाई अभियान सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया है. अभियान का संचालन वरीय प्रमंडल अभियंता वंदन कुमार एवं कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री श्यामली कुमारी ने किया. मौके पर उप मुख्य अभियंता सुरेन्द्र कुमार साह एवं सुजीत कुमार, उप महाप्रबंधक अनूप पुरकायस्थ, संजय, वानखेड़े, उत्पल साहा, संजय राय चौधरी, उज्ज्वल बनर्जी, अपूर्व साहा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही