Search

 
 
 

धनबाद:  कोयला मंत्रालय के अधिकारियों ने किया मुनीडीह कोलियरी का निरीक्षण

 
Putki : पुटकी (Putki) कोयला मंत्रालय के अधिकारी भागवत प्रसाद व विवेक कुमार ने डब्ल्यू के एरिया झरिया के मुनीडीह 15 नम्बर सीम इंक्लाइन व प्रोजेक्ट कोलियरी के उत्पादन पद्धति एवं कार्य संस्कृति का अध्ययन किया. अधिकारियों ने देश की कोयला खदान में लगी पहली मोनो रेल की सवारी कर उसे भी देखा,परखा. भूमिगत खदान में कार्यरत आउटसोर्सिंग इंदु कंपनी के 15 नंबर सीम इंक्लाइन में 17 सौ मीटर नीचे उतर कर कोयला खनन पद्धति एवं कार्य संस्कृति का अध्ययन किया. अधिकारियों ने जोखिम भरे विषम परिस्थिति में देश को ऊर्जा देने के मजदूरों के जुनून की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए हाईटेक व्यवस्था पर खुशी जाहिर की. कोलियरी को कोल इंडिया द्वारा 5 स्टार रैंकिंग दी गयी है. खदान में आने जाने के लिए मोनो रेल पद्धति को भी सराहा. कोलियरी के इंजीनियरों ने  मंत्रालय के अधिकारियों को सभी कोयला खनन की लॉंगवाल तकनीक से अवगत कराया. मौके पर प्रोजेक्ट ऑफिसर अरिंदम मुस्तफी,आर आर कर्ण, सुनील कुमार पांजा,सेफ्टी ऑफिसर एस वर्णवाल, मनीष कुमार, आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही