Search

 
 
 

धनबाद:  ओलचिकी हूल बैसी संगठन ने प्रधानखंता स्टेशन में किया रेल चक्का जाम

 

30 मिनट खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन, रेलवे पुलिस ने आंदोलनकारियों को हटाया

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत प्रधानखंता स्टेशन में ओलचिकी हूल बैसी संगठन के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने लगभग 2 घंटा रेल चक्का जाम कर दिया. संतालियों ने 4 जुलाई को दोपहर एक बजे से 2 बजकर 50 मिनट का रेल रोक दिया. यह सूचना धनबाद रेल मंडल को दी. इसके बाद सभी आंदोलनकारियों को रेलवे पुलिस ने ट्रैक से हटाया. इस वजह से ट्रेन नंबर 08678 धनबाद बांकुड़ा स्पेशल पैसेंजर ट्रेन प्रधानखंता स्टेशन पर 30 मिनट खड़ी रही. उनकी मांगों में संताल भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा देने, अलग से संताली एकेडमी का गठन करने, संताली भाषा का ओलचिकि लिपि से पुस्तकों का मुद्रण एवं पठन-पाठन आरंभ करने व संताली शिक्षकों की बहाली शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही