Search

 
 
 

धनबाद : पुराने भाजपाइयों ने बाघमारा से निर्दलीय रोहित यादव को दिया समर्थन

 

 Katras : कतरास के पुराने भाजपाइयों ने बाघमारा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो का विरोध करते हुए निर्दलीय रोहित यादव को समर्थन देने की घोषणा की है. कतरास में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभात मिश्रा व विनय सिंह ने कहा कि दिन में जय श्रीराम और रात में लाल सलाम करने वाले धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो बाघमारा में राजतंत्र स्थापित कर चिटाही को राजकिला बनाने का प्रयास कर रहे हैं. सभी पुराने भाजपाई इस गलत मनसा को पूरा नहीं होने देंगे. हमलोग 1988 से भाजपा से जु़ड़े हैं और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं. ढुल्लू महतो ने पार्टी आलाकमान को दिग्भ्रमित कर अपने भाई शत्रुघ्न को भाजपा का टिकट दिलाया है. पुराने भाजपाई बाघमारा विधानसभा में परिवारवाद के खिलाफ हैं. भाजपा के ज्यादातर पदाधिकारी व कार्यकर्ता शत्रुघ्न महतो का विरोध कर रहे हैं. कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता बाघमारा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित के साथ है भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो को हराने का काम करेंगे.

भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रवक्ता रहे हांजला बीन हक ने कहा कि कि सांसद ढुल्लू महतो व भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न भाजपा के मजदूर संगठन को धनबाद से मिटाना चाह रहे हैं और लाल पार्टी के मजदूर संगठन एटक को मजबूर करने में लगे हैं. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा, मुखिया प्रिंकी देवी, सिनीडीह मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, डब्लू महथा, बेबी चटर्जी, रजनी देवी, सोनू शर्मा, विजय हजारी, ज्योति सिंह समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : बीजेपी">https://lagatar.in/wants-to-give-mineral-wealth-to-adani-ambani/">बीजेपी

झारखंड की खनिज संपदा को अडाणी-अंबानी को चाहती है देना : सुप्रियो

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही