Search

 
 
 

धनबाद: एसएसएलएनटी कॉलेज में वर्षों पहले बिताये क्षण याद कर रोमांचित हुईं पुरानी छात्राएं

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में शनिवार 27 अगस्त को पूर्ववर्ती छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस इस अवसर पर कॉलेज की 20 से 60 साल पुराने सत्र की छात्राओं ने याद ताजा की. कॉलेज की पूर्व छात्रा व बीबीएमकेयू की डीएसडब्लयू डॉ देवयानी विश्वास ने कहा कि यहां आकर वही ऊर्जा महसूस कर रही हैं, जो कॉलेज के दिनों में करती थी. कॉलेज की पूर्व छात्रा व अवकाश प्राप्त संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ संगीता गुप्ता ने कहा कि उन्होंने यहीं पढ़ाई की और इसी कॉलेज में शिक्षिका बनी. डॉ प्रमिला चौधरी, भावना भगनानी, नीलम मिश्रा एवं अन्य छात्राओं ने भी कॉलेज के दिनों की यादें ताजा व साझा की. कॉलेज की प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि पूर्ववर्ती छात्राएं समाज में महत्वपूर्ण पदों पर हैं. सभी अलमुनी छात्राओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिल्पा एवं रूपाली ने किया. मौके पर डॉ रीता शर्मा, शर्मिला बनर्जी, रेविका, डॉ श्रावणी ओझा, भारती श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, सुजाता मिश्रा, विनौती, डॉ सीमा आदि मौजूद थीं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-brothers-raped-minor-made-a-video-and-put-it-on-instagram/">धनबाद:

भाइयों ने ही नाबलिग से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही