Katras : कतरास (Katras) छाताबाद में नई आउटसोर्सिंग कंपनी के आगमन पर मजदूरों की सभा कार्यस्थल पर हुई. इस अवसर पर बाघमारा के विधायक ढुलू महतो ने कहा कि कंपनी में पूर्व के आउटसोर्सिंग मजदूरों को रखे बिना काम चलने नहीं दिया जाएगा. कंपनी को पूर्व के मजदूरों को रखना ही होगा. उन्होंने कहा कि कंपनी के आसपास रहने वाले लोग सिर्फ धूल और गर्दा खाएंगे, ऐसा नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार भी 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कह रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी में किसी की दलाली नहीं चलने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वह मजदूरों के हक के लिए लड़ते रहेंगे. सभा को बबलू बनर्जी, छोटे लाल यादव, आनंद जी, मिथिलेश भुईया, छोटू पासवान, दिनेश हज़ारी आदि ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन आनंद पासवान ने किया. [wpse_comments_template]
धनबाद: कंपनी में पुराने मजदूरों को रखना ही होगा: ढुलू महतो
Leave a Comment