Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वृद्धा ने घर ढह जाने का रोना रोया, मांगा पीएम आवास

Advertisement
Advertisement

जनता दरबार में एडीएम ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिया समाधान का आदेश

Dhanbad: एडीएम (लॉ एंड आर्डर) कमलाकांत गुप्ता ने शुक्रवार 22 सितंबर को समाहरणालय में जनता दरबार लगाया. उन्होंने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की फरियाद सुनी. गोविंदपुर से आई एक वृद्ध महिला ने बताया कि बरसात में मेरा मिट्टी का घर ढह गया है. उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. वह खुद आवास का निर्माण नहीं करा सकती. वृद्धा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग की. झरिया से आए एक अन्य वृद्ध ने पिछले छह माह से पेंशन की राशि खाते में नहीं आने की शिकायत की. इसके अलावा जनता दरबार में पशुपालन योजना, स्वास्थ्य संबंधी, जमीन से जुड़े मामले व जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने सहित अन्य शिकायतें भी आई.  एडीएम ने सभी शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आदेश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही