Search

 
 
 

धनबाद: पुराना बाजार चैम्बर ने चलाया अतिक्रमण हटाओ जागरुकता अभियान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज ने सोमवार 13 जून को अतिक्रमण हटाओ जागरुकता अभियान चलाया. अभियान में चेंबर के पदाधिकारियों के साथ दर्जनों दुकानदार भी शामिल थे. अभियान के तहत पुराना बाजार पानी टंकी से रेलवे फाटक तक 5 जगहों पर नुक्कड़ सभा की गई और लोगों को अतिक्रमण के बारे में जागरूक किया गया. बाद में चेंबर के पदाधिकारियों ने  दुकानदारों से सड़क से अतिक्रमण हटाने का आग्रह भी किया. दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन पुराना बाजार, पानी टंकी से रेलवे फाटक तक अभियान चलाया गया. दूसरे दिन यह अभियान रेलवे सिनेमा रोड, रतन जी रोड एवं दरी मोहल्ला में चलाया जाएगा. यह जानकारी देते हुए पुराना बाजार चेम्बर के सचिव श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि अभियान लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए निगम का बुलडोजर बाजार में आए तो दुकानदारों को कम-से-कम क्षति पहुंचेगी. जागरुकता अभियान में पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजय नारायण लाल, सचिव श्रीकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नौशाद आलम, खुर्शीद जमाल, ज्ञानदेव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विशाल भाटिया, शाहिद आलम, अशोक सर्राफ, अभिजीत सरकार, विकास रिटोलिया, रोहित खड़किया, भीखू राम अग्रवाल, आयुष अग्रवाल आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-operation-started-in-sadar-hospital-will-reduce-the-burden-of-snmmch/">धनबाद

: सदर अस्पताल में शुरू हो गया ऑपरेशन, घटेगा SNMMCH  का बोझ  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही