Search

 
 
 

धनबाद : पुराना बाजार चैंबर दो फाड़, बनाई अलग कमेटी

 
Dhanbad : पुराना बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से अलग हुए गुट ने 14 जून को नए चैंबर की घोषणा कर दी. अलग हुए नए गुट का नाम चैंबर ऑफ कॉमर्स, पुराना बाजार होगा. व्यवसायियों ने अग्रसेन भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर पुरानी कमेटी की खामी व मनमानी को बताया. मौके पर सोहराब खान, राजेश गुप्ता, प्रदीप नारनौली व भीखूराम अग्रवाल के अलावा 350 सदस्यों वाले शक्ति मंदिर चैंबर ने भी इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स, पुराना बाजार से जुड़ने की घोषणा की. मौके पर पुराना बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में संशोधन के लिए वे लोग चुनाव पदाधिकारी से मिले और जिला चैंबर से भी आग्रह किया, लेकिन कहीं हमारी बातों को नहीं सुना गया. चैंबर बायलॉज के अनुसार अधिसूचना जारी होने पर 15 दिन के अंतराल पर चुनाव होना चाहिए, लेकिन इतनी जल्दी चुनाव कराने से प्रतीत होता है कि पुरानी कमेटी की मंशा ठीक नहीं है. पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि जहां मान-सम्मान की बात आएगी वहां व्यापारी पीछे नहीं हटेंगे.   सदस्यता अभियान में चार घंटे में ही 350 सदस्यों ने चैंबर ऑफ कॉमर्स, पुराना बाजार की सदस्यता ग्रहण कर ली. मौके पर शक्ति मंदिर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अमरजीत सिंह, दीपक झा, पुराना बाजार से पवन सोनी समेत कई व्यवसायी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-held-the-chiefs-husband-hostage-for-the-demand-of-water/">धनबाद

: पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुखिया पति को बंधक बनाया [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही