Search

 
 
 

धनबाद : पुरानी पेंशन राजनीति का मुद्दा नहीं, बुढ़ापे का सहारा : शिव गोपाल मिश्रा

 

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का आठवां जोनल युवा सम्मेलन संपन्न

Dhanbad: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का आठवें जोनल युवा सम्मेलन को संबोधित संबोधित करते हुए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा की पुरानी पेंशन राजनीति का मुद्दा नहीं, बल्कि बुढ़ापे का सहारा यानी सोशल सिक्योरिटी है. इसे छीनने की कोशिश कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम न तो राजनीति कर रहे हैं और न ही हमारा मुद्दा राजनीतिक है. सरकार इस मसले को राजनीतिक चश्मे से न देखकर कर्मचारी हित को ध्यान में रखकर करना चाहिए. आज जो लोग रिटायर हो रहे हैं, उन्हें 30 हजार के बदले 3 हजार पेंशन मिल रही है.  जबतक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती, तबतक संघर्ष जारी रहेगा. राज्य कर्मचारी हो, शिक्षक हो या फिर केंद्रीय कर्मचारी, सभी का कहना है कि वे सभी संयुक्त मंच के साथ हैं. 10 अगस्त 2023 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान के प्रदर्शन में 5 लाख से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर सरकार को अपनी ताकत दिखाने का काम किया है. पुरानी पेंशन की बात पर सरकार अर्थव्यवस्था का रोना रोती है और वहीं दूसरी ओर नेताओं को मनमानी पेंशन दी जा रही है. कर्मचारियों के नाम पर खाली खजाना दिखाया जाता है. यह सब चलने वाला नहीं है.

देश पर वहीं राज करेगा जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा

महामंत्री ने कहा कि सच्चाई यह है कि यह सरकार वोट के चोट से डरती है. हमें तय करना होगा कि अब देश पर वही राज करेगा जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा. सरकार को 2024 का डर दिखाना होगा. नवंबर माह में मांग नहीं मानने पर हम हड़ताल पर जाने के लिए कर्मचारियों के बीच गुप्त मतदान कराने का काम करेंगे. जोनल युवा सम्मेलन का आयोजन डीडीयू मंडल के अंतर्गत इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ, जिसमें धनबाद समेत पांच रेल मंडलों से हजारों युवा रेलकर्मी शामिल हुए. ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डीके पांडेय ने कहा कि युवाओं ने जिस संघर्ष की शुरुआत की है, वह हमेशा कामयाब हुआ है. एनपीएस को खत्म करने के लिए यूनियन हमेशा युवा रेल कर्मचारियों के साथ है. उक्त जानकारी ईसीआरकेयू के नेताजी सुभाष और एनके खवास की ओर से दी गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही