Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में पुरानी दीवार गिरी, दबकर एक घायल

 
Dhanbad : झरिया की हड़िया पट्टी में 25 सितंबर की रात पुराने मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. मलबे में दबकर मोहल्ले के प्रदीप केसरी गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि हड़िया पट्टी में रामचंद्र चौरसिया का पुराना मकान है. प्रदीप केसरी उसी रास्ते से होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान जर्जर मकान की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर प्रदीप घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मलबे से निकालकर पास के लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/12-bikes-lying-unclaimed-in-the-parking-of-dhanbad-railway-station-for-years/">धनबाद

रेलवे स्टेशन की पार्किंग में वर्षों से लावारिस पड़ी हैं 12 बाइक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही