Search

 
 
 

धनबाद: तेज रफ्तार इंडिका की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत

 
 jharia : झरिया (Jharia) झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर लोदना मोड़ खटाल के समीप बुधवार 12 अप्रैल को लगभग 11 बजे तेज रफ्तार इंडिका कार (संख्या JH 10 AP 4809) की चपेट में आकर से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बनियाहीर इंदिरा बस्ती ( कुष्ठ कॉलोनी ) निवासी (65 वर्ष) सोनामणि भोक्ति लोदना मोड़ के समीप भीख मांगकर गुजर बसर करती थी. आज सुबह भी प्रतिदिन की तरह वह लोदना मोड़ के समीप खड़ी थी. तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार इंडिका कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के दौरान भारी आवाज हुई, जिसे सुन कर आसपास के लोग दौड़े. परंतु तब तक चालक कार छोड़कर फरार हो चुका था. स्थानीय लोगों ने झरिया पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच भेज दिया. पुलिस इंडिका कार को जब्त कर थाना ले आई. वृद्ध महिला अपने पीछे एक बेटा अमर भोक्ति, बहू व पोता छोड़ गई. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही