Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  नदी में डूबने से वृद्धा की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :     झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के दामोदर नदी में गुरुवार को  एक वृद्ध महिला की डबूने से मौत हो गयी. उसकी पहचान 70 वर्षीय सुखिया बानो के रूप में हुई है. आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी सुदामडीह थाना को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला का शव ढूंढने में जुट गयी.

पेंनटुल के पास दामोदर नदी में मिला शव

सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया कि महिला का शव चासनाला स्थित पेंनटुल के पास दामोदर नदी में मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. आदित्य कुमार ने कहा कि सुखिया बानो नदी में कैसे डूबी, इसका अभी तक पता नहीं चला है. जांच के बाद ही कारण का पता चलेगा. इसे भी पढ़े : सुप्रीम">https://lagatar.in/9-judges-will-be-appointed-in-the-supreme-court-3-women-judges-included-the-government-sent-a-proposal-to-the-president/142009/">सुप्रीम

कोर्ट में 9 जजों की होगी नियुक्ति, 3 महिला जज शामिल, सरकार ने राष्ट्रपति को भेजा प्रस्ताव

मॉर्निंग वॉक पर गयी थी सुखिया बानो

घटना के संबंध में सुखिया के दामाद ने बताया कि उनकी सास गुरुवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी. अचानक उनको सूचना मिली कि नदी में डूबने से उनकी सास की मौत हो गयी. सुखिया अपने दामाद शहनवाज के घर पर रहती थी. दामाद ने बताया कि उनकी सास उनके घर पर रखकर इलाज करा रही थी. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-9-lakh-stolen-from-closed-house-police-engaged-in-investigation/142006/">धनबाद

:  बंद घर से 9 लाख की चोरी , जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही