Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  डीएवी मुनिडीह में ओम ध्वनि प्रतियोगिता, आदित्य प्रथम

Putki : डीएवी पब्लिक स्कूल मुनिडीह में 21 अप्रैल को बच्चों के बीच ओम् ध्वनि व वेद मंत्रोच्चारण प्रतियोगिता आयोजित की गई. विद्यालय के ऑडिटोरियम में हुई इस प्रतियोगिता में 9वीं व 10वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. ओम ध्वनि प्रतियोगिता में  ग्लोरी हाउस के आदित्य पंडित प्रथम, पीस हाउस के राज कुमार शर्मा द्वितीय व हारमोनी हाउस की साक्षी तृतीय रही. वेद मंत्रोच्चारण हारमोनी हाउस के आस्था कुमार प्रथम, इसी हाउस की साक्षी द्वितीय व प्राइड हाउस के किशू तीसरे स्थान पर रहे. प्राचार्य एमपी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थी संस्कारवान होते हैं और उनका बौद्धिक विकास होता है. कार्यक्रम का संचालन जेपी महतो ने किया. इधर, डीएवी  कुसुंडा में लगे शिविर में 1051 बच्चों को  एमआर टीका लगाया गया. प्राचार्य झूमा महता ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि खसरा और रुबेला संक्रामक बीमारियां हैं. टीका लेने से बीमारी का खतरा कम रहता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-happy-due-to-the-name-of-bermudi-balughats-endowment-panchayat/">धनबाद

: बरमुड़ी बालूघाट की बंदोबस्ती पंचायत के नाम होने से ग्रामीणों में खुशी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही