Search

 
 
 

धनबाद : 25 और 26 को भाजपा चलाएगी दो दिवसीय वोटर चेतना महाअभियान

 
महानगर ज़िलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी 25 और 26 अगस्त को दो दिवसीय वोटर चेतना महाअभियान चलाएगी. अभियान के तहत बूथ स्तर पर नए वोटरों को जोड़ा जाएगा. भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने गुरुवार 24 अगस्त को जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह के आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ ने मतदाता सूची के वेरिफिकेशन और नए मतदाताओं को जोड़ने का काम व्यापकता के साथ नहीं किया. इसलिए भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर नए वोटरों को जागरूक करेगी. उन्होनें बताया कि बूथ स्तर पर भाजपा ने पहले से ही 31 कार्यकर्ताओं की कमिटी का गठन कर रखा है. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया के ज़रिये भी वोटरों को डागरूक किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-sub-divisional-office-of-drinking-water-and-sanitation-department-is-running-on-the-basis-of-night-guard/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : नाईट गार्ड के भरोसे चल रहा है पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का मैथन अवर प्रमंडल कार्यालय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही