Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अक्षय तृतीया पर मारवाड़ी महिला समिति ने राहगीरों में बांटे फल व शर्बत

Dhanbad : मारवाड़ी महिला समिति, धनबाद (Dhanbad) शाखा की सदस्यों ने अक्षय तृतीया के अवसर पर 22 अप्रैल को लोगों के बीच फल व शीतल पेय का वितरण किया. बैंकमोड़ स्थित शांति भवन व गार्डन सिटी के सामने शिविर लगाकर राहगीरों को तरबूज, खीरा, ककड़ी, गुड़-चना, बिस्किट, फ्रूटी, लस्सी, सत्तू व बेल का शर्बत पिलाया गया. ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिले. मौके पर समिति की सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, अनीता मुकीम, सुधा खेतान, कमलेश अग्रवाल, सारिका सिंघल, विनीशा नेहा पोद्दार, बबीता पोद्दार, अन्नपूर्णा हार्डोदिया, रानी लुहारुका, रेणु जगनानी, किरण हेलीवाल, शिल्पा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही