Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 11 अप्रैल को सचिवालय के घेराव में एक लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल : सांसद

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  भारतीय जनता पार्टी 11 अप्रैल को रांची में सचिवालय घेराव के साथ झारखंड बचाओ-हेमंत हटाओ अभियान का शंखनाद करेगी. शुक्रवार 7 अप्रैल को यूनियन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में कोयला, आयरन ओर, बालू व पत्थर की बड़े पैमाने पर लूट हो रही है. लूट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हैं. विरोध करने वालों को किसी दूसरे केस में फंसा दिया जाता है. बाघमारा और झरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या भी हुई है.

  अब तक हुई 5300 आपराधिक घटनाएं

सांसद ने कहा कि राज्य हत्या, दुष्कर्म, उत्पीड़न एवं खराब विधि व्यवस्था की समस्या से जूझ रहा है. स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू, दारोगा रूपा तिर्की की हत्या हुई है. सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से महिलाएं व आदिवासी समुदाय परेशान है. इस सरकार में जज, वकील, नेता, पुलिस महिला कोई सुरक्षित नहीं है. इस सरकार में 5300 से अधिक आपराधिक घटनाएं हुई हैं.

  झमाडा जलापूर्ति योजना अधर में

सांसद ने कहा कि हेमंत सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में 300 करोड़ की झमाडा जलापूर्ति योजना का मात्र 10% काम पूरा हुआ है. भाजपा सरकार में शुरू हुई महिलाओं के नाम एक रुपए की रजिस्ट्री और मुफ्त गैस-चूल्हा जैसी लोककल्याणकारी योजना भी बंद है. इन योजनाओं को बंद करने का जिम्मेदार जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी तीनों है.

  साढ़े तीन वर्षों में मिला 350 लोगों को रोजगार

सांसद ने कहा कि हेमंत सोरेन ने प्रति वर्ष पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन विगत साढ़े तीन वर्षों में मात्र 350 लोगों को रोजगार दिया गया. अब तक एक भी शिक्षित बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला. पानी, बिजली और सड़क की स्थिति भी दयनीय हो गई है.

     विधायक राज सिन्हा व ढुल्लू अनुपस्थित

प्रेस वार्ता में सांसद पशुपतिनाथ सिंह के अलावा जिले के सभी भाजपा विधायकों को भाग लेना था. लेकिन धनबाद विधायक राज सिन्हा और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो नहीं पहुंचे. बताया गया कि दोनों धनबाद से बाहर हैं. प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष सह निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी शामिल थे. मौके पर मानस प्रसून, संजय झा, चंद्रशेखर मुन्ना आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही