Search

 
 
 

धनबाद : 12 अगस्त को न्यू टाउन हॉल में होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

 
Dhanbad : आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को न्यू टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर डीसी संदीप सिंह ने निर्देश ज़ारी किया है. जिला योजना पदाधिकारी और हर घठर तिरंगा अभियान के जिला नोडल पदाधिकारी महेश भगत ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के स्मरणोत्सव की पहल के अंतर्गत 12 अगस्त को न्यू टाउन हॉल में संध्या 6 बजे से 8 बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 8 अगस्त को दोपहर 3 बजे से न्यू टाउन हॉल में कलाकार और विभिन्न दलों का परफॉर्मेंस के बाद चयन किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में धनबाद जिले के सांस्कृतिक संस्थान, कलाकार, शिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संस्थान, आर्केस्ट्रा बैंड को मौका दिया जाएगा. कार्यक्रम में देशभक्ति से संबंधित गान, सामूहिक नृत्य, नाट्य, पारंपरिक गान, नृत्य का प्रदर्शन किया जाना है. चयनित टीमें 12 अगस्त को न्यू टाउन हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शन करेंगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-a-girl-who-ran-away-from-her-house-was-found-in-rajganj-lover-arrested/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : अपने घर भूली से भागी युवती राजगंज से बरामद, प्रेमी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही