Search

 
 
 

धनबाद : चैत्र नवरात्र पर आरएसएस ने गोमो में निकाली भव्य ध्वजा यात्रा

 
Gomoh : रेल नगरी गोमो में चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा तिथि मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई. हाथों में केसरिया ध्वज लिए श्रद्धालुओं ने बाइक जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल लोग जय श्रीराम, जय माता दी, हर हर महादेव के नारे लगाते चल रहे थे. ध्वज यात्रा गोमो रेलवे के छोटे ग्राउंड से निकल कर पुरानी बाजार स्टेशन चौक, सदानंद रेलवे मार्केट, लोको बाजार, खेसमी,  चीराबाद, गुनगुसा, आजाद नगर, ओवरब्रिज होते हुए, हटिया टांड़, साहू मोहल्ला, जीतपुर होकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिशुनपुर पहुंची.  यहां विद्यालय कमेटी ने जुलूस का स्वागत किया. जुलूस की अगुवाई रेलवे के पूर्व चीफ यार्ड मास्टर बीसी मंडल, सरस्वती विद्या मंदिर के कमेटी के अध्यक्ष एके पालित, भाजपा नेता श्रीकांत मंडल, योग गुरु सरोज महतो आदि कर रहे थे. विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में अतिथियों ने लोगों का हिंदू नववर्ष की सुभकामनाएं दीं. मौके पर प्राचार्य त्रिपुरारी कर्ण, डी सरकार, चंदन कुमार, दीपक कुमार, सुनील मंडल, मनोज लाल तुरी, विनय वर्णवाल, अशोक साव, अनिल वर्णवाल, रवि सिंह आदि उपस्थित. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-history-of-kali-manda-and-chaiti-durga-puja-in-the-village-is-400-years-old/">गिरिडीह

: गावां में काली मंडा व चैती दुर्गा पूजा का 400 वर्ष पुराना है इतिहास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही