Search

 
 
 

धनबाद : दिवाली पर सिर्फ गोल्फ ग्राउंड व तेतुलतल्ला मैदान में होगी पटाखों की बिक्री

 
Dhanbad : दीपों का त्योहार दिवाली पर सुरक्षा को लेकर धनबाद जिला प्रशासन अलर्ट है. इस मौके पर शहर में सिर्फ दो स्थानों पर  गोल्फ ग्राउंड और पुराना बाजार के समीप तेतुलतल्ला मैदान में ही पटाखों की बिक्री होगी. इस संबंध में जिला प्रशासन ने 21 अक्टूबर को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. इन दोनों स्थानों पर पटाखों की बिक्री के लिए 41 दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस जारी किया गया है. हाट, बाजार से लेकर सभी क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष नजर रहेगी. प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, घनी आबादी और बाजारों में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी. इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी. ऐसे लोगों के लिए जुर्माने के साथ सजा का प्रवधान भी किया गया है.

रात 10 बजे के बाद पटाखा फोड़ने पर होगी कार्रवाई

एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि नशेड़ियों और जुआरियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी. रात 10 बजे के बाद पटाखे जलाने वालों पर कार्रवाई होगी. सभी थानाप्रभारियों को अलर्ट मोड़ में रहने का निर्देश दिया है. विधि व्यवस्था पर नजर रखने के लिए जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो नोडल पदाधिकारी की देखरेख में 24 घंटे संचालित होगा. किसी तरह की गड़बड़ी होने पर कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं. जिले के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.

चौक-चौराहों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस : डीएसपी

[caption id="attachment_451736" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/dsp-amar-kumar-pandey-300x175.jpg"

alt="" width="300" height="175" /> अमर कुमार पाण्डेय, डीएसपी हेड क्वार्टर-1[/caption] डीएसपी हेड क्वार्टर वन अमर कुमार पाण्डेय ने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहारों पर पूरे जिले को संवेदनशील मानकार चलता है. दिवाली पर सुरक्षा के इंतजाम भी उसी हिसाब से किए गए हैं. हाट-बाजार, चौक-चौराहों के अलावा गली-मुहल्लों में भी पुलिस और गश्ती दल तैनात रहेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kmcel-kolkatas-company-bought-for-112-crores-due-to-governments-neglect/">धनबाद

: सरकार की उपेक्षा की भेंट चढ़ा केएमसीईएल, कोलकाता की कंपनी ने 112 करोड़ में खरीदा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही