Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हनुमान जयंती पर सिंदरी में निकली शोभायात्रा व बाइक रैली

Advertisement
Advertisement
Sindri : हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार 16 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद् और  बजरंग दल के सिंदरी प्रखंड अध्यक्ष विकास गिरी उर्फ सोनू गिरी के नेतृत्व में रांगामाटी स्थित जय माता दी मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा व बाइक रैली निकाली गई. शोभायात्रा शहरपुरा, सिंदरी और रोड़ाबांध होते हुए गोशाला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तक गई. शोभायात्रा व बाइक रैली में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु अपने-अपने हाथों में बजरंगबली के चित्र और भगवा ध्वज थाम रखे थे. शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का रूप धारण किए कलाकार आकर्षण का केंद्र थे. रास्ते में श्रद्धालु जय हनुमान और जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे. शोभायात्रा के आयोजक विकास गिरी ने बताया कि हनुमान जी हर श्रद्धालुओं के दिल में वास करते हैं. हिंदुत्व को जगाने के लिए यह शोभायात्रा निकाली गई है. शोभायात्रा में सोनू सिंह, रंजीत निषाद, अमन ठाकुर, रोहित सिंह, गोलू, मनीष कुंभकार, बमबम पांडेय, दुलाल महतो, धीरज सिंह, समीर बाउरी, अंकित सिंह, जीतू सिंह, विक्की, आनंद महतो, आकाश, पिंटू यादव, गणेश, सागर समेत अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=291183&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस 20 से 29 अप्रैल तक एक से 3:40 घंटा लेट चलेगी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही