Search

 
 
 

धनबाद : स्वतंत्रता दिवस पर डीसी-एसएसपी ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और किट बांटे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने धनबाद सदर अस्पताल का संयुक्त रूप से दौरा किया. अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं बच्चों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
 
सदर अस्पताल में किट वितरित करते उपायुक्त धनबाद

Dhanbad : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने धनबाद सदर अस्पताल का संयुक्त रूप से दौरा किया. अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं बच्चों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.अधिकारियों ने मरीजों के बीच फल एवं किट का भी वितरण किया.


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुपोषण उपचार केंद्र (MTC), मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट (MNCU) तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत इलाजरत बच्चों और नवप्रसूताओं से मुलाकात की. इसके अलावा आयुष्मान वार्ड, महिला वार्ड, इमरजेंसी वार्ड एवं सामान्य वार्ड का भी निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली.

 

झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


MTC में भर्ती कुपोषित बच्चों तथा MNCU में भर्ती नवजात शिशुओं के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से विशेष बेबी किट का वितरण किया गया. वहीं उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और बच्चों के बीच फल वितरित किए.


उपायुक्त ने कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, नवजात शिशुओं की देखभाल, दवाओं की उपलब्धता तथा अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.


सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बाल एवं मातृ स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए.


इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार, संबंधित चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही