Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जितिया पर्व पर नोनी साग 140 तो सतपुतिया 120 रुपए किलो बिकी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताएं 18 सितंबर को जितिया (जीउतिया) पर्व पर निर्जला उपवास रखेंगी. पर्व से एक दिन पहले मड़ुआ के आटा की ओठंघनी, सतपुतिया की सब्जी व नोनी साग खाकर कर उपवास शुरू करेंगी. इस विशेष मौके पर धनबाद के बाजार में हरी सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं. नोनी साग 140 रुपए, सतपुतिया 120 रुपए किलो, जबकि मड़ुआ का आटा 100 रुपए किलो मिल रहा है. इसी प्रकार अन्य सब्जियां भी महंगी मिल रही हैं. धनबाद के पुलिस लाइन स्थित सब्जी दुकानदार रमेश कुमार बताते हैं कि हफ्ते भर में ही हरी सब्जी के दाम दोगुने उछाल पर है. धनबाद के बाज़ारों में नोनी साग 100 रुपए किलो, कांदा 60, सतपुतिया 120 रुपए किलो, पोय साग 50 रुपए, ओल 40 रुपए, भिंडी 30 रुपए, कद्दू 40 रुपए, खीरा 80 रुपए, धनिया पत्ता 300 किलो, टमाटर 80 रुपए, बैगन 40 रुपए किलो, फूलगोभी 40 रुपए पीस, पटल 40 से 60 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-jailed-former-mla-of-jharia-sanjeev-singh-got-treatment-in-dental-clinic/">

धनबाद : जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने डेंटल क्लिनिक में कराया इलाज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही