Search

 
 
 

धनबाद : 21 जून को प्रत्येक मंडल में तीन जगहों पर योग दिवस मनाएगी भाजपा

 
Dhanbad :धनबाद (Dhanbad)  भाजपा 21 जून को प्रत्येक मंडल में तीन जगहों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी. धनबाद महानगर की बैठक 19 जून को जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ सभी मोर्चा के जिला अध्य्क्ष मौजूद थे.  भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार 21 जून को योगस दिवस की तैयारी में जुट जाएं. धनबाद जिला महानगर में योग दिवस के लिए जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव को संयोजक, जिला मंत्री महेश पासवान को सहसंयोजक, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी तथा सह मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर मुन्ना को सदस्य बनाया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से पूरे विश्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा है. उन्होंने कहा कि 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर समारोह आयोजित किया जाएगा. संयोजक जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून होंगे. 25 जून को आपातकाल दिवस मनाया जाएगा. इसके लिए जिला उपाध्यक्ष संजय झा, वीरेंद्र हांसदा और मानस प्रसून को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-agneepath-scheme-playing-with-the-future-of-youth-and-security-of-the-country-aisa/">धनबाद:

अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ : आइसा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही