Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 13 मार्च को कांग्रेस के राजभवन घेराव में भाग लेंगे जिले के कार्यकर्ता

Dhanbad : केंद्र सरकार की गलत नीतियों व उद्योगपति अडाणी के कथित भ्रषटाचार के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस 13 मार्च को रांची में राजभवन का घेराव करेगी. राजभवन घेराव में धनबाद से बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाग लेंगे. यह निर्णय 10 मार्च को हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कार्यायल में हुई पार्टी की बैठक में लिया गया.जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रांची कूच करने की अपील की. कहा कि अडाणी को बचाने और लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार अपनी नीतियां बना रही है. यह देश हित में नहीं है. बैठक में कार्यकारी जिला अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजित राज, नवनीत नीरज, रमेश जिंदल, बीके सिंह, लक्ष्मण तिवारी, योगेंद्र सिंह योगी, मंटू दास, अक्षयवर प्रसाद, कयूम खान, गुड्डू खान, जाहिर अंसारी, सीता राणा, महेंद्र दुबे, शैलेश सिंह, देवेंद्र कुमार, मधु मोदक, बाबू अंसारी, इरफान चौधरी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-cisf-seized-20-tonnes-of-illegal-coal-from-dhansar/">

धनबाद : सीआईएसफ ने धनसार से जब्त किया 20 टन अवैध कोयला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही