Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मई दिवस पर निरसा के हर कोने में लिया गया लडने व जीतने का संकल्प

Nirsa: निरसा (Nirsa)  निरसा विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने में 1 मई को पार्टी के लोगों, मेहनतकश समुदाय, मजदूरों व किसानों ने मजदूर दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया. पार्टी, ट्रेड यूनियनों व अन्य जनसंगठनों के कार्यालयों में इस ऐतिहासिक दिन के महत्त्व पर बातें की गयी. केन्द्र की फासीवादी भाजपा-संघ सरकार की ओर से देश में मजदूर वर्ग पर लगातार जारी कारपोरेट-पूंजीवादी हमलों पर चर्चा की गयी. पूंजीवादी-साम्राज्यवादी शक्तियों द्वारा पूरी दुनिया में मानवता के लिए पैदा किए जा रहे खतरों का जायजा लिया गया और इसके खिलाफ निर्णायक संघर्ष छेडने-लडने, जीतने और दुनिया को बदलने का संकल्प लिया गया.

 मई दिवस श्रमिकों की एकता व संघर्ष का संदेश : अरुप चटर्जी

मुगमा क्षेत्र की सभी कोलियरियों में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की ओर से लाल झंडा फहराया गया. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने राजा कोलियरी में यूनियन का झंडा फहराया. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मई दिवस विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ श्रमिकों की एकता और संघर्ष का संदेश है. लाल झंडा ही मजदूरों की लड़ाई लड़ सकता है. 1836 में शहीद के खून से रंगा हुआ लाल झंडा हमें शोषण और जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ने की प्रेरणा देता है.

  लाल झंडा मजदूर आंदोलन का प्रतीक:  आगम राम

  [caption id="attachment_625033" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/chapapur-may-1-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> चापापुर कोलियरी में नारा लगाते बीसीकेयू के सदस्य व मजदूर[/caption] चापापुर कोलियरी और 10 नंबर आउटसोर्सिंग के पास बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव व क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने झंडा फहराया. उन्होंने कहा कि लाल झंडा मजदूरों के आंदोलन का प्रतीक है. मौके पर अमित मुखर्जी, डी मानिकपुरी, बौद्यनाथ सोरेन, मिश्रीलाल सोरेन, विपिन सिंह, कासिम अंसारी आदि मौजूद थे. बैजना कोलियरी में भक्तिपद मोदी, पापन चटर्जी, मांगन बाउरी, तारकनाथ रविदास, हड़ियाजाम कोलियरी में जूठन रविदास, माधव गोराईं, उत्तम कर, अख्तर हुसैन, बराकर इंजीनियरिंग वर्कशॉप में हरेराम, गोपीनाथपुर कोलियरी में साधन चटर्जी, जाहिर अंसारी, लक्खीमाता कोलियरी में जयदेव पात्न, हरेंद्र शर्मा, श्यामपुर कोलियरी में कमल बाउरी, किशोर माजी, रीजनल वर्कशॉप मुगमा में मनोज कुमार लाल, शंकर महतो, क्षेत्रीय कार्यालय मुगमा में दीपक सिंह, आरएन मिश्र, कापासारा आउटसोर्सिंग में जिप सदस्य बादल बाउरी, राजू राय, लव बाउरी आदि के नेतृत्व में मई दिवस मनाया गया. सुदिया कोलियरी में शंभू सिंह, निरसा यूनियन कार्यालय में आगम राम और कार्तिक दत्ता के नेतृत्व मेंर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई.

  मुगमा में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

इसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. में इसीएल मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक देवेंद्र कुमार नायक सहित समस्त अधिकारियों, सुरक्षा पदाधिकारियों व ट्रेड यूनियन के नेताओं ने शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद ‘‘ हम है कोल इंडिया, कोल इंडिया है हम गीत गाया गया. अपने संबोधन में इसीएल सीएमडी ने कहा कि गर्व की बात है कि आज भारत जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है. आत्मनिर्भरता व मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं. बंद खदानों को फिर से शुरु  करने की रणनीति तैयार की जा रही है.

  झाकोश्रयू ने मनाया मजदूर दिवस

झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय सचिव उमेश गोस्वामी के आवासीय कार्यालय पर मजदूर दिवस मनाया गया. इस अवसर पर यूनियन के मुगमा एरिया अध्यक्ष तरु ण कुमार रवानी, प्रदीप महता,े जयदेव रविदास, किशन महता,े खटीक महतो, विमल गोराई, किशन रविदास, मुकेश दा, मिंटू कुमार, मिंटू कुमार यादव, काजल बाउरी, उचित बाउरी, अरुण कुमार गोराई, शेख सौरभ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. मुगमा कंचनडीह में झारखंड रिफ्रेक्ट्रीज हार्डकोक श्रमिक यूनियन के बैनर तले रिद्धि सिद्धि रिफ्रेक्ट्रीज के मजदरूों ने मजदूर दिवस मनाया.  सभी जुलूस की शक्ल में मजदर एकता जिंदाबाद के  नारे लगाते हुए रिद्धि सिद्धि रिफ्रेक्ट्रीज मुख्य गेट के समक्ष पहुंचे. मौके पर बीरू साव, प्रथम महतो, रघु मिश्र, शंकर मान, गणोश  धीवर, अजय महतो, सागर  पाल, शांतनु महतो, गणोश घोष, बुलु गोपी, मुकेश तिवारी,  मिटकन माझी, गुहिराम बाउरी,  राणा गोप, सुखलाल हांसदा, सुकुलाल हेम्ब्रम, परेश बाउरी,  बासुकीनाथ पाल, वरुण पाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही