Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीसी ने लोगों को दिलाई मतदान करने की शपथ समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद के न्यू टाउन हॉल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन ने लोगों को को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि देश ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सहेज कर रखा है.मतदान के समय पूरे विश्व की नजर भारत पर टिकी रहती है. हमारे संविधान निर्माता ने सभी धर्म, जाति, समुदाय, महिला, पुरुष को मतदान का समान अधिकार दिया है. हम सभी को बिना किसी संकोच के अपने मत का प्रयोग करना चाहिए. उन्होंने पहली बार मतदान में भाग लेने वाली वोटर, संजना कुमारी, अक्षिता श्री, पूजा कुमारी, साहिल कुमार, निहार भूषण, स्नेहा कुमारी, सुदिता भास्कर आदि को उनका एपिक कार्ड सौंपा. नए मतदाताओं से कहा कि अपने मतदाता पहचान पत्र का उपयोग केवल आइडेंटिटी कार्ड के रूप में नहीं करें. लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के एक-एक बीएलओ व एक-एक बीएलओ सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया. मौके पर डीसीएलआर सतीश चंद्रा, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी मुख्यालय 1 अमर कुमार पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमलाकांत गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला आदि मौजूद थे.

डीसी सुबह 9 बजे रणधीर वर्मा स्टेडियम में फहराएंगे झंडा

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में गणतंत्र दिवस समारोहों की तैयारी पूरी हो चुकी है. मुख्य समारोह रणधीर वर्मा स्टेडियम में होगा. यहां उपायुक्त वरुण रंजन सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. इसके बाद 10:30 बजे वे समाहरणालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. गणतंत्र दिवस को लेकर जिले के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है.नवनिर्मित समाहरणालय भवन को तिरंगे रंग की रोशनी से सजाया गया है. इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को भी लाइटों से आकार्षक ढंग से सजाया गया है. वहीं सुबह 10:45 बजे कंबाइंड बिल्डिंग, 10:50 बजे अनुमंडल कार्यालय, 11:00 बजे रेड क्रॉस सोसायटी, 11:10 बजे पुलिस लाइन व 11:30 बजे गांधी सेवा सदन में झंडोत्तोलन किया जाएगा. रणधीर वर्मा स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस- 3, जिला सशस्त्र बल, गृह रक्षा वाहिनी व एनसीसी के प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे. शुक्रवार की शाम न्यू टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-of-money-by-breaking-the-lock-of-donation-box-in-shiv-temple/">धनबाद

: शिव मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर रुपयों की चोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही