Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : परशुराम जन्मोत्सव 22 को, ब्राह्मण कल्याण मंच ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Katras : डीएवी प्लस टू विद्यालय, कतरास में ब्राह्मण कल्याण मंच 22 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव मनाएगा. इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए मंच के सदस्यों ने 17 अप्रैल को बाघमारा प्रखंड के कांड्रा, कुंजी, मछियारा, मुचराईडीह समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. समाज के लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की. जनसंपर्क अभियान में ब्राह्मण कल्याण मंच के अध्यक्ष अरविंद दुबे, सांसद प्रतिनिधि रामाशंकर तिवारी, सुमन पांडे, नर्मदेश्वर पाण्डेय उर्फ़ एनडी पाण्डेय, चंडी ग्याली, अजय तिवारी रंजीत पाण्डेय, समीर पाण्डेय, आशीष पाठक, हराधन पाण्डेय, डब्लू तिवारी, ललित तिवारी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही