Search

 
 
 

धनबाद : मुख्यमंत्री के आगमन पर छिना रोजगार तो सड़क पर उतरे फुटपाथ दुकानदार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के गोल्फ ग्राउंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार 4 जुलाई को जब लोगों को 512 करोड़ के योजना के जरिये विकास की सौगात दे रहे थे, ठीक उसी समय हीरापुर क्षेत्र के फुटपाथ दुकानदार सड़क पर उतर कर रोजगार पर संकट का दुखड़ा रो रहे थे. अपनी रोजी-रोटी की दुहाई देते दुकानदारों ने नगर निगम, व्यवस्था और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल फुटपाथ दुकानदारों ने कहा कि निगम आए दिन उनकी दुकानों को तोड़ देता है या हटाने पर मजबूर किया जाता है. बार-बार वेंडिंग जोन बनाकर देने की बात तो होती है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल पाता.  इसी कारण वे प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गए हैं. बता दें कि आज 4 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद में हैं. उनके आगमन पर नगर निगम और जिला प्रशासन मुस्तैद है.  गोल्फ ग्राउंड तक पहुंचने के उद्देश्य से राह सुगम बनाने और सड़क को जाम से निजात दिलाने के लिए निगम ने रविवार को जिले भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलायागया था. फुटपाथ दुकानदारों का आरोप है कि उनकी रोजी-रोटी छिन गई है. प्रदर्शन में हीरापुर हटिया क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक दुकानदार शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-arrival-of-the-chief-minister-the-police-postponed-the-dharna/">धनबाद

: मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस ने स्थगित कराया धरना [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही