Search

 
 
 

धनबाद : राष्ट्रीय व प्रांतीय अध्यक्ष के आगमन पर मायुमं ने की गोसेवा

 

बस्ताकोला गोशाला में 82 किलो गुड़, 500 रोटियां व सूखा चारा का किया दान

Dhanbad : मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर, प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता व महामंत्री सार्थक अग्रवाल के धनबाद आगमन पर संस्था के सदस्यों ने 25 जुलाई मंगलवार को गो सेवा का आयोजन किया. बस्ताकोला गोशाला में 1500 गायों के लिए 81 किलो गुड़, 500 रोटियां व सूखा चारा का दान कर 40 सदस्यों ने गोसेवा की. मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा के अध्यक्ष सुनील सोनी ने बताया कि आज धनबाद की धरती पर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय मेहमानों का आगमन हुआ है. यह मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा के सदस्यों के लिए ए गौरव का क्षण है. उनके आगमन को यादगार बनाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा ने गो सेवा की. इस कार्यक्रम में मंच के करीब 40 सदस्यों ने हिस्सा लिया एवं गो माता की सेवा की. उन्होंने इस पल को यादगार बनाने के लिए मंच के राष्ट्रीय व प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री को धन्यवाद दिया है. कार्यक्रम में धनबाद शाखा सचिव राहुल अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष अमित भिवानी, आनंद अग्रवाल, जयप्रकाश केजरीवाल, जय शंकर, भावेश सोमानी, विवेक मान, सुमित गोयनका, पीयूष केडिया, विनीत खेतान, दीपक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल व दीपक शाह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही