Search

धनबाद : बिनोद बाबू की जयंती पर कोयलांचल में कार्यक्रमों की रही धूम

समारोह में व्याख्यान, गोष्ठी व माल्यार्पण के बाद प्रेरणा व सीख लेने की अपील

Dhanbad :  बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में 23 सितंबर को बिनोद बिहारी महतो (बिनोद बाबू) की जयंती मनाई गई. समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो शुकदेव भोई ने की. शिक्षकों व छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. हमें उनके आदेर्शो पर चलने का प्रण लेना चाहिए. उन्होंने अपने विचारों से व शिक्षा की ज्योति जलाकर समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया. बीबीएम कॉलेज के प्राध्यापक प्रो एपी भंडारी ने बिनोद बाबू के जीवन के अनछुए पहलुओं को छुआ. इस अवसर पर लोकगायक मधु हरिजन को सम्मानित किया गया. इसके पूर्व सभी ने बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. समारोह में विवि के रजिस्ट्रार डॉ कौशल कुमार, प्रॉक्टर डॉ सुधीन्ता सिन्हा, विवि के सभी अधिकारी व सभी प्रोफेसर मौजूद थे.

बिनोद धाम में जुटे भाजपा-आजसू के राजनीतिक दिग्गज

बलियापुर : बलियापुर स्थित बिनोद धाम में बिनोद बाबू के जयंती समारोह में राज्य के कई नेता पहुंचे. उन्होंने बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने उनकी जीवनी से सीख लेने व उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की. इस अवसर पर आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, सांसद पीएन सिंह, सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी, आजसू नेत्री यशोदा देवी, आजसू के जिला अध्यक्ष मंटू महतो के अलावा दिलीप सिंह, शंकर महतो, रतिलाल महतो, अवधेश यादव, विभिन्न संगठनों व राजनीतिक पार्टियों के अलावा बिनोद बिहारी महतो इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

 जन जागरण ट्रस्ट ने मनाई बिनोद बाबू की जयंती

धनबाद : भेलाटांड़ में बिनोद बिहारी महतो जन जागरण ट्रस्ट की ओर से 100 वीं जयंती पर समारोह की शुरुआत बिनोद बाबू की तस्वीर के समक्ष श्रद्धांजलि देकर की गई. मुख्य अतिथि के रूप में यादव महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बिनोद बाबू की जीवनी से सभी को परिचित कराया. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद, सचिव इंद्र नारायण महतो, कोषाध्यक्ष राजकिशोर महतो एवं ट्रस्टी में शामिल गुलाब चंद्र महतो, अरुण प्रसाद, के अलावा गणपत महतो, प्रकाश प्रसाद सिंह, गोपाल यादव, मागा प्रसाद महतो, खेदन महतो, डॉ विजय कुमार, रामस्वरूप प्रसाद, एसके सिंह, नवल किशोर प्रसाद, मदन महतो, परिमल महतो, आर्यन यादव, गोपाल यादव, राजू सिंह, आरके सिंह, प्रो अजीत कुमार, मिथिलेश पासवान, कामेश्वर चौधरी, बसंत यादव आदि उपस्थित थे.

आरएस मोर कॉलेज में मनाई गई बिनोद बाबू की जयंती

गोविंदपुर : आरएस मोर कॉलेज में बिनोद बिहारी महतो की जन्मशती पर "झारखंड निर्माण में बिनोद बिहारी महतो का योगदान" विषयक संगोष्ठी हुई. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. प्रो इंचार्ज डॉ राजेन्द्र प्रताप ने कहा कि झारखंड निर्माण बिनोद बिहारी महतो के संघर्ष की परिणति है. वह समाज सुधारक एवं शिक्षा के अग्रदूत थे. प्रो अविनाश कुमार, प्रो विनोद कुमार व शंकर रविदास ने बिनोद बाबू को झारखंड का मसीहा बताया. इस अवसर पर डॉ अवनीश मौर्या, डॉ अजीत कुमार बर्णवाल, डॉ रत्ना कुमार,  डॉ त्रिवेणी महतो, प्रो त्रिपुरारी कुमार, प्रो सत्य नारायण गोराई, प्रो राकेश ठाकुर, प्रो इक़बाल अंसारी, प्रदीप महतो, मो शारिक, सुजीत मंडल, एसएन चौधरी, मनोज तिर्की आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp