Search

 
 
 

धनबाद: विजयादशमी के दिन शहरपुरा में होगा रावण का पुतला दहन

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) शहरपुरा शिव मंदिर के सचिव सह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने मंगलवार 6 सितंबर को शहरपुरा कार्यालय में प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि विगत दो वर्ष से कोरोना के कारण विजया दशमी पर रावण दहन नहीं हो रहा था. परंतु इस वर्ष आम लोगों की सहमति से रावण दहन कार्यक्रम रखा गया है. पूर्व की भांति इस वर्ष विजयादशमी के दिन 65 फुट लम्बा और 40 फीट चौड़ा रावण का पुतला जलाया जाएगा. समाजसेवी विदेशी सिंह ने कहा कि सिंदरी के जाने-माने समाजसेवी स्व प्रभुनाथ सिंह ने सिंदरी में रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत की थी. अब इस दायित्व का निर्वहन उनके पुत्र दिनेश कर रहे हैं. रावण दहन देखने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग आते हैं. मौके पर रासबिहारी सिंह, शिवकुमार पांडेय, प्रमोद सिंह, कामेश्वर सिंह, अधिवक्ता दिनेश सिंह, सुभाष सिंह, ब्रजेश सिंह, कामख्या सिंह, संजय सिंह अजय सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sevika-selection-process-canceled-for-masjid-tola-anganwadi-center/">धनबाद

: मस्जिद टोला आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए सेविका चयन की प्रक्रिया रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही