Search

 
 
 

धनबाद : पुरानी पेंशन स्कीम की मांग पर रेल कर्मी 12 को करेंगे भूख हड़ताल

 
Dhanbad : नई पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर देश भर के रेल कर्मचारी 12 अक्टूबर को भूख हड़ताल पर रहेंगे. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर हो रही इस भूख हड़ताल में धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-massive-fire-in-chappal-godown-in-barwada-property-worth-5-lakh-ashes/">(Dhanbad)

रेल मंडल के कर्मचारी पूरे दमखम के साथ भाग लेंगे. वे फेडरेशन की इकाई ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले रेलवे बोर्ड व केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे. मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि यूनियन अध्यक्ष डीके पांडेय के नेतृत्व में धनबाद समेत पूर्व-मध्य रेलवे के सभी मंडलों में भूख हड़ताल का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी भाग लेंगे. रेल दफ्तरों के साथ-साथ वर्कशॉप और अन्य शाखाओं के कर्मचारी भी आंदोलन को समर्थन देंगे.

फेडरेशन की ये हैं प्रमुख मांगें

नई पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, रेलवे का निजीकरण व निगमीकरण बंद हो, पदों का सरेंडर बंद कर जरूरत के अनुसार नए पद सृजित हों, पदों के वितरण के नाम पर कर्मचारियों का स्थानांतरण बंद करने, सभी कैटेगरी को मिलाकर जीडीसीई की अधिसूचना शीघ्र जारी करने, एलडीसीई ओपन टू ऑल के तहत सभी विभागों में सीधी भर्ती के 10 फीसद पदों को भरने, सभी विभागों में ग्रेड पे 4600 से 4800 में अपग्रेड कर ग्रेड पे 5400 करने, एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक बढ़े महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के एरियर का भुगतान जल्द करने, सभी विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने, रेलवे के सभी कारखानों और निर्माण इकाइयों का निजीकरण बंद करने, नियमित प्रकृति के काम निजी हाथों को नहीं सौंपने, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के तहत सभी कैटेगरी में उच्च ग्रेड पे के पदों का प्रतिशत बढ़ा कर भरने, महिला कर्मचारियों के लिए कार्य स्थल पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fight-between-youths-in-govindpur-one-injured/">धनबाद

: गोविंदपुर में युवकों के बीच मारपीट, एक घायल  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही