Search

 
 
 

धनबाद : आज़ादी के अमृत महोत्सव पर मातृ शक्ति ने निकाली तिंरगा यात्रा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आज़ादी के अमृत महोत्सव पर 10 अगस्त बुधवार को धनबाद की मातृ शक्ति द्वारा विशाल तिंरगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा मानस मंदिर जगजीवन नगर से निकली और आईएसएम गेट तक गई.  यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई. जानकारी देते हुए मातृ शक्ति की रमा सिन्हा ने बताया कि सभी ने मानस मन्दिर के प्रांगण में वंदे मातरम् गीत के साथ यात्रा शुरू की और आई एस एम गेट पर वन्दे मातरम गीत के साथ समापन किया. उसके बाद प्रसाद वितरण कर सभी ने एक दूजे को अमृत महोत्सव की बधाई दी. बारिश के बाबजूद लगभग 150 महिलाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया. भारत माता बनी एक प्यारी सी बच्ची एंजल के साथ हर मातृ शक्ति के हाथ में तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव की खुशियां बयां कर रही थी. तिरंगा यात्रा में मौजूद मातृ शक्ति ने कहा कि वे कुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. उन्होंने धनबाद वासियों से घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. श्रीमती सिन्हा ने तिरंगा यात्रा में शामिल महिलाओं को अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं एवं बधाई दी. यात्रा में नीतू सिंह, शकुंतला मिश्रा, अजिला देवी, भारती श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, नम्रता गुप्ता, सोनाली भट्टाचार्य, प्रो उषा शर्मा, आरती सहाय, नीतू सिन्हा, रेखा सिंह, रंजन सिंह, शीला नारायण, बिनीता, किरण, शिल्पा, अर्चना पोद्दार, विभा रानी, पूनम अचिंत्य, बेबी राजू, अंजली कल्याणी, निर्मला, रीता कुमारी, सुषमा आदि शामिल थीं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-tension-prevailed-over-stopping-tazia-procession-in-rakhitpur-both-factions-face-to-face/">धनबाद:

 रखितपुर में ताजिया जुलूस रोकने पर हुआ तनाव, दोनों गुट आमने-सामने [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही