Search

 
 
 

धनबाद : जनसेवा कार्यक्रम के पांचवे दिन मायुमं की कोल सिटी शाखा ने किया गौ सेवा

 
मंच के झारखंड प्रांत के 23वें स्थापना दिवस पर चल रहा है 8 दिवसीय जनसेवा कार्यक्रम
Dhanbad : मारवाड़ी युवा मंच के झारखंड प्रांत के 23वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में चल रहे 8 दिवसीय जनसेवा कार्यक्रम के पांचवे दिन बुधवार 19 जुलाई को गौ सेवा की गई. कार्यक्रम का आयोजन झरिया के बस्ताकोला स्थित गौशाला में सुबह 9 बजे से किया गया. इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की कोल सिटी शाखा के सदस्य विकास पटवारी ने बताया कि झारखंड प्रांत के पूर्व अध्यक्ष प्रवीन जैन छाबड़ा के सम्मान में गौ सेवा का कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में संस्था के दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने गौ माताओं को गुड़, रोटी, हरी घांस का भोग लगाकर अपनी सेवा दी है. उन्होंने कहा है कि 8 दिवसीय जनसेवा कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न शाखाओं द्वारा विविध कार्यक्रम किए जा रहे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक आनंद खंडेलवाल, राहुल कथुरिया, अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सह सचिव अंकित शंघई, निमित अग्रवाल, दीपक कुमार साह, हेमंत शर्मा , विष्णु भीमसरिया, राहुल मजरिया और युवा मंच के कई सदस्य उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-unbridled-speed-on-the-road-will-be-tightened-traffic-police-got-speedometer/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सड़क पर बेलगाम रफ़्तार पर कसेगा शिकंजा, ट्रैफिक पुलिस को मिला स्पीडोमीटर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही