Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा में पहले दिन मुखिया के एक एवं वार्ड सदस्य के लिए 16 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) पंचायत चुनाव में नामांकन के पहले दिन शनिवार 30 अप्रैल को मुखिया पद के लिए एक, जबकि वार्ड सदस्य के लिए 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. शनिवार को मुखिया पद के लिए 36 एवं वार्ड सदस्य के लिए 104 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे. निरसा प्रखंड में नामांकन के पहले दिन शनिवार को भागाबांध पंचायत से मुखिया पद के लिए भीमपद महतो ने नामांकन किया. सोनवाद पंचायत से वार्ड संख्या 2,3,4,एवं 11 के लिए 4 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. बेनागोड़िया पंचायत के वार्ड संख्या 9 एवं 10 के लिए, खुशरी पंचायत से वार्ड संख्या 4 एवं 6 के लिए, भागाबांध पंचायत के वार्ड संख्या पांच एवं आठ के लिए, सिजुआ पंचायत के वार्ड संख्या 9, घाघरा पंचायत के वार्ड संख्या 5, देवियाना पंचायत के वार्ड संख्या पांच, बिरसिंहपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच, माड़मा पंचायत के वार्ड संख्या 7 एवं मदनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 से अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा. नामांकन के पहले दिन ही 17 प्रत्याशियों के नामांकन पर मुखिया पद के निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ नीतिन शिवम गुप्ता एवं वार्ड सदस्य के निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ विकास कुमार राय ने कहा कि नामांकन की रफ्तार अच्छी है. आशा है कि सोमवार से और ज्यादा संख्या में अभ्यर्थी नामांकन दाखिल करेंगे. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-caste-certificate-will-not-work-for-the-maternal-side-of-female-candidates/">धनबाद

: महिला प्रत्याशियों के मायके का नहीं चलेगा जाति प्रमाण पत्र [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-caste-certificate-will-not-work-for-the-maternal-side-of-female-candidates/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही