Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  पहले दिन भूमि रैयतों ने भूमि पूजन से लौटाया, दूसरे दिन हुई मारपीट

Gomoh: हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुनघुसा ग्राम पंचायत के टोला टेहराटाड में  9 जून  शुक्रवार  शाम को चेता मौजा के खाता संख्या 174 के भूमि पर कृष्णनयन डेवलपर्स नामक कंपनी के बिल्डर के सहयोगी पंकज अग्रवाल ने भूमि पूजन के लिए बुलाया. मगर भूमि रेयत गुनघुसा निवासी तारणी मंडल व परिजनों ने  अपनी पैतृक   जमीन होने का दावा कर हंगामा किया. रैयतों ने  भूमि  पूजन व उद्घाटन नहीं करने दिया. समारोह के मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को  बैरंग लौटना पड़ा. वंदना देवी ने बताया कि इसके पूर्व भी बिल्डर्स को मना किया  गया था . परंतु पंकज अग्रवाल  टुंडी विधायक को बुला कर अपना वर्चस्व दिखाने व जमीन पर  कब्जा जमाने का कुचक्र  रच रहा था. बिल्डर्स के सहयोगी पंकज अग्रवाल ने बताया कि तीन अंश में दो  अंश  10 एकड भूमि सुभाष  चौधरी के नाम पर रजिस्ट्री हुई है. एक अंश में विवाद है, जिस पर बैठक में मामला को निपटा लेने पर राजी है. समय निकल रहा था. इसलिए भूमि पूजन का कार्यक्रम  रखा था. घटना के बाद दूसरे दिन शनिवार  को सुबह उक्त प्लॉट पर चहारदीवारी  निर्माण कार्य का  विरोध होने पर  दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. मामला हरिहरपुर थाना पहुंचा. भूमि रैयत तारणी  मंडल की पत्नी वंदना देवी ने  हरिहरपुर थाना में पुलिस को आवेदन देकर पंकज अग्रवाल ( पुरानी  बजार गोमो) एवं  मुनमुन   चौरसिया  पर  जमीन कब्जा करने, व मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया है.  पुलिस दोनों  पक्षों से आवेदन को लेकर जाच पड़ताल में जुटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही