Search

 
 
 

धनबाद: स्थापना दिवस पर मायुमं ने किया अंग व देहदान के लिए जागरूक

 

सेल्फी कॉर्नर लगाया, घर में काम करनेवाली महिलाओं को दिया उपहार

Dhanbad :  झारखंड प्रांत ईकाई के स्थापना दिवस पर जनसेवा कार्यक्रम के छठे दिन 20 जुलाई को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच (अभामायुमं) की कोयलांचल शाखा ने पूर्व अध्यक्ष राकेश मोदी के सम्मान में अंगदान, देहदान और नारी चेतना का संदेश फैलाया. अभियान बैंकमोड़ स्थित उर्मिला टावर अपार्टमेंट से शुरू हुआ, जिसमें महिला सदस्यों ने भाग लिया. संस्था की सोनिया अग्रवाल ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में अंग दान, देह दान के लिए सेल्फी कॉर्नर लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया. अंगदान व देहदान को लेकर शपथ ग्रहण भी चलाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि लोगों को अंग व देह दान के लिए आगे आना चाहिए. इस मामले में जागरुकता फैलाना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने अपने अपने घरों में काम करने वाली महिलाओं को सेनेटरी पैड देकर नारी शक्ति का सम्मान किया. आज के शिविर में राधा सांवरिया, अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव शिव शंकर चौधरी, आनंद खंडेलवाल, रंजीत अग्रवाल,विष्णु भीमसरिया , राहुल मजरिया प्रिंस कथुरिया और युवा मंच के कई सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही