Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विधायक अपर्णा की पहल पर गांव में टैंकर से जलापूर्ति

Nirsa : कलियासोल प्रखंड के जलसंकट वाले गांवों में प्रशासन व विभिन्न कंपनियों की ओर से टैंकर से जलापूर्ति का काम जारी है. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता की पहल पर निजी कंपनी प्रेस्ट्रेस इंडिया की ओर से 15 जून को टैंकर को छोटा अंबोना हरिजन टोला व अंबोना हरि मंदिर टोला में टैंकर से पानी भेजवाया गया. भाजपा एससी मोर्चा के धनबाद जिला उपाध्यक्ष परेश चंद्र दास व राजकुमार प्रमाणिक ने बताया कि पंचायत के लगभग सभी चापाकल बेकार हो गए हैं. ग्रामीणों को पेयजल के जुगाड़ में दूर तक भटकना पड़ रहा है. इसकी जानकारी मिलने पर विधायक ने जलापूर्ति की व्यवस्था कराई. पेयजल वितरण में रंजीत बाउरी, राजेश बाउरी, सपन बाउरी समेत अन्य ग्रामीणों का योगदान रहा.
यह भी पढ़ें :
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही