Search

 
 
 

धनबाद : डीएसई के निर्देश पर बीईओ ने लिया शिवलीबाड़ी मध्य विद्यालय का जायजा

 
आसनसोल रेल मंडल ने 15 सितंबर तक स्कूल खाली करने का दिया है नोटिस
Maithon : आसनसोल रेल मंडल से नोटिस मिलने के बाद डीएसई भूतनाथ रजवार के निर्देश पर बीईओ सपन कुमार मण्डल ने मंगलवार 22 अगस्त को शिवलीबाड़ी मध्य विद्यालय का जायजा लिया. उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक सरस्वती पांडा से सारी जानकारी ली. बीईओ सपन मण्डल ने कहा कि यह स्थापना विद्यालय है. केएफएस कारखाना के तत्कालीन वर्क्स मैनेजर डॉ.के प्रभू ने वर्ष 1967 में विद्यालय भवन बनवाया था. कहा कि स्कूल भवन का लगभग 15 फीट हिस्सा रेलवे अधिग्रहण में चला जायेगा. बच्चों के भविष्य को देखते हुए आसनसोल रेल मण्डल द्वारा 15 फीट छोड़ा जा सकता है. आसनसोल डीआरएम को पत्राचार किया जायेगा. स्कूल की वस्तुस्थिति की जानकारी डीएसई को भेज दी जायेगी. मौके पर बीईओ सपन मंडल के साथ बीआरपी तुलसीदास तिवारी व सीआरपी पंकज कुमार सिंह भी मौजूद थे. इधर एग्यारकुण्ड प्रखंड के बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने भी बीईओ से जांच रिपोर्ट की एक कापी मांगी है. दरअसल स्कूल में चार बूथ भी है. जहां करीब 35 सौ वोटर वोट डालने जाते हैं. स्कूल टूटने की स्थिति में बूथ को कहां स्थानांतरित करना है, यह भी सवाल खड़ा हो रहा है.

शिक्षा विभाग की संवेदनशीलता पर अभिभावकों ने उठाये सवाल

अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे द्वारा एक वर्ष पूर्व में भी दो स्कूल मध्य विद्यालय शिवलीबाड़ी और नया प्राथमिक विद्यालय नयानगर को खाली करने के लिए नोटिस दिया था. लेकिन विभाग ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की. अब जब स्कूल खाली करने के लिए रेलवे द्वारा 25 दिन का समय निर्धारित कर दिया गया है, तब विभाग की नींद टूटी है. यह">https://lagatar.in/hiv-patients-have-registered-in-snmmch-1300-are-taking-medicine/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पिछले एक वर्ष में SNMMCH में एचआईवी के 152 मरीज़ मिले [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही