Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जल आयोग के निर्देश पर मैथन डैम से 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा

Advertisement
Advertisement
Nirsa : मौसम में अचानक आए बदलाव व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए 5 मई से धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=303574&action=edit">(Dhanbad)

  जिले के मैथन डैम के तीन गेट से 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. वहीं, डीवीसी के हाइडल स्टेशन से भी 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. ताकि‍ मैथन डैम के जलस्तर को सामान्य रखा जा सके. डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख असीम नंदी ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मैथन डैम का जलस्तर सामान्य से ज्यादा है. इसे सामान्‍य स्‍तर पर लाने के लिए केंद्रीय जल आयोग के निर्देश पर डैम के गेट खोले गए. उन्‍होंने आश्‍वस्‍त किया कि इससे जलापूर्ति में किसी तरह की समस्‍या नहीं आएगी. डैम में पर्याप्त मात्रा में पानी है. पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा पानी है.

फि‍लहाल, 471 फीट है डैम का जलस्‍तर

मैथन डैम का जलस्तर वर्तमान में 471 फीट है, जो सामान्य है. मौसम विभाग ने इस साल मानसून की अच्‍छी बारिश का पूर्वानुमान किया है. इसे देखते हुए केंद्रीय जल आयोग डैम के जलस्‍तर में परिवर्तन पर नजर बनाए हुए है. केंद्रीय जल आयोग के दिशा-निर्देश पर ही मैथन, पंचेत, तिलैया, कोनार समेत राज्‍य के अन्य डैम की व्‍यवस्‍था संचालित होती है. हालांकि इस गर्मी में मैथन डैम का पानी छोड़े जाने पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=303649&action=edit">धनबाद

: एसएसपी खा रहे मलाई, इसीलिए जमे हैं- बाबूलाल [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही