Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में विस्थापन के मुद्दे पर 24 को उर्वरक मंत्री से मिलेगा संयुक्त मोर्चा

 

सांसद पीएन सिंह भी रहेंगे मौजूद, मोर्चा सदस्यों को दिया आश्वासन

Sindri : सिंदरी में एफसीआई प्रबंधन के अड़ियल रवैये से उत्पन्न विस्थापन की समस्या पर संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने 13 अगस्त को धनबाद के सांसद पीएन सिंह से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी दी. तय हुआ कि मोर्चा के प्रतिनिधि सांसद के नेतृत्व में 24 या 25 अगस्त को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से मिलेंगे और समस्या के समाधान का अनुरोध करेंगे. सांसद ने मोर्चा सदस्यों से कहा कि सिंदरी की जनता के हर सुख-दुःख में वह साथ रहेंगे. घबराएं नहीं, समस्या का हल जरूर निकलेगा. सांसद से मिलनेद वाले संयुक्त मोर्चा के सदस्यों में दीपक कुमार दीपू, डीएन सिंह, शैलेश कुमार सिंह, विजय सिंह, कौशल सिंह, दिनेश सिंह, दिलीप रिटोलिया, सूरज प्रसाद, रूपेश कुमार उर्फ मुन्ना, ब्रजेश सिंह, भरत शर्मा, रोहित कुमार, राजेश चौधरी, उत्तम मुखर्जी, राहुल सिंह, पिंटू सिंह, रघुवीर सिंह आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-4-leaders-bought-nomination-papers-for-dumri-by-election-on-the-third-day/">गिरिडीह

: डुमरी उपचुनाव के लिए तीसरे दिन 4 नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही