Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  मैथन उत्सव के अंतिम दिन कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा मन

Maithon : मासस नेता स्वर्गीय गुरुदास चटर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित 17वें मैथन उत्सव का 20 मार्च की शाम पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम साथ समापन हो गया. अंतिम दिन रक्तदान शिविर व फुटाबॉल प्रतियोगिताएं हुईं. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. समर्पण एक नेक पहल संस्था की ओर से रिक्रिएशन क्लब में आयोजित रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया, जिसे आसनसोल सदर अस्पताल को सौंप दिया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि शहीद गुरुदास चटर्जी के जन्मदिन पर हर साल सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं व ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जाता है. इस वर्ष भी उनके 74वें जन्मदिन पर हुए कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इससे पूर्व मैथन क्लब मैदान में महिलाओं के लिए दो फुटबॉल मैच हुए. पहला मैच (अंडर 15) गोगना फुटबॉल क्लब और मैथन यूथ क्लब के बीच खेला गया, जो बराबरी पर रहा. दूसरा मैच ईसीएल मुगमा महिला टीम और एमपीएल महिला फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. ईसीएल महिला टीम ने एमपीएल को 3-0 से हराया. फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरूप चटर्जी की पत्नी अनिंदिता चटर्जी व डीवीसी के चीफ इंजीनियर बीबी दास थे. शाम को डीवीसी श्रम कल्याण केंद्र में पुरस्कार वितरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे-बड़े कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया मनोज राउत, मानस नस्कर, बापी दा, चंडीचरण चक्रवर्ती, कृष्णेनंदू मजूमदार, सुभाष अड्डी, शेख कमरुद्दीन, प्रवीर दत्ता, पप्पू रहमान, विक्रमादित्य सिंह, राजेश मंडल, चिंटू विश्वकर्मा, कृष्णा मींज, केके सिंहा, इंद्रजीत सिन्हा, धनंजय दत्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-strictly-follow-the-safety-rules-in-coal-mines-general-manager/">धनबाद

: कोयला खदानों में सुरक्षा नियमों का अक्षरश: पालन करें- महाप्रबंधक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही